संदीप कुमार सिंह 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक लोगों के लिए प्रेरणा से भरपूर मेरी कविता जिसका शीर्षक ऊपर दिया हुआ है। 84708 0 Hindi :: हिंदी
पिता दिवस में कीजिए, दिल से उनको याद। जिसने हमको तन दिया, मिले शांति सब साद।। पिता दिवस में कीजिए, भक्ति भाव का साथ। जीवन घर का स्वर्ग हो, शांति दीजिए नाथ।। पिता दिवस में कीजिए, नाम पिता के दान। भेंट रम्य उपहार कर, करें हृदय से मान।। पिता दिवस में कीजिए, मन से शुद्ध प्रणाम। शीतल हैं छाया दिए, आजीवन हो नाम।। पिता दिवस में कीजिए, काम भरे सम्मान। जीवन को नत कर रखें, उनके ही हम शान।। संदीप कुमार सिंह ✍🏼 जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा) बिहार
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....