संदीप कुमार सिंह 02 May 2023 कविताएँ समाजिक मेरी यह कविता समाजिक हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 5753 0 Hindi :: हिंदी
दोहा में परिचय लिखें, बहुत खूब यह काम। सरल नाम संदीप है, रहूं देवड़ा गाम।। और सिंह उपनाम है,करता रक्षा जीव। मात्र यही है ध्यान में, सदा रखूं गांडीव।। दोहा में परिचय लिखें, बहुत मधुर है आज। लिखना मेरा शौक है,करूं सफल हर काज।। दोहा में परिचय लिखें, बहुत अधिक है प्यार। मानवता ही धर्म है, सदा करें उपकार।। दोहा में परिचय लिखें, रहे जिन्दगी खास। सरल भाव से भक्ति कर,नूतन मन में आस।। (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह✍🏼 जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा) बिहार
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....