Ujjwal Kumar 15 Aug 2023 कविताएँ देश-प्रेम 15अगस्त स्पेशल।हिंदुस्तान का अभिमान तिरंगा 5953 0 Hindi :: हिंदी
लिपट गए जो कफन बना कर वीरों की पहचान तिरंगा जोश जगा दे जो दिलों में देश का सम्मान तिरंगा भारत की है शान तिरंगा मेरा है अभिमान तिरंगा उज्ज्वल का है गान तिरंगा अमन चैन की पहचान तिरंगा हर दिल का अरमान तिरंगा आन बान और शान तिरंगा हर भारतीय की जान तिरंगा साहस और स्वाभिमान तिरंगा एकता की मिसाल तिरंगा खुशहाली का पैगाम तिरंगा झुकने ना देंगे इसको कभी हिंदुस्तान का अभिमान तिरंगा वंदे मातरम युवा रचनाकार उज्ज्वल कुमार