Anurag Verma 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक 67725 0 Hindi :: हिंदी
शिक्षकों से ही बच्चों की दुनिया, शिक्षकों से ही बच्चों का भविष्य निर्माण। शिक्षकों का करो सदा सम्मान।। शिक्षकों से ही विद्यालय की शान, शिक्षकों को ही कहा जाता है माता-पिता के बाद दूसरा भगवान। शिक्षकों का करो सदा सम्मान।। माता पिता के बाद शिक्षक ही बच्चों को लिखना पढ़ना सिखाता है, शिक्षक बच्चों को देता है ज्ञान। शिक्षकों का करो सदा सम्मान।। शिक्षक बच्चों को अच्छे संस्कार सिखाता है, शिक्षक बच्चों को बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाता है। शिक्षकों का करो सदा सम्मान।। शिक्षक बच्चों को कामयाबी का मार्ग दिखाता है, शिक्षक प्रत्येक विद्यार्थी को सफल व्यक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षकों का करो सदा सम्मान।।