Meenakshi Tyagi 12 May 2026 कविताएँ अन्य Pooja, Anjali Aruna 14283 0 Hindi :: हिंदी
ढूंढते है तो रास्ता मिलता है जीवन हो चाहे पूरा बीहड़ या हो फिर घना जंगल ढूंढते है तो रास्ता मिलता है, निष्क्रिय जीवन जीने से क्या कोई लाभ मिलता है ढूंढते है तो रास्ता मिलता है, गंवाया समय व्यर्थ की बातों में, और बोले समय ही कहा मिलता है यहां पर भी , ढूंढते है तो ही रास्ता मिलता है, करके समय का सदुपयोग ही जीवन पूरा संवारता है ढूंढते है तो रास्ता मिलता है, हो चाहे कितनी भी प्रबल समस्या या हो चाहे कितनी भी विकट परिस्थिति, सबमें एक यही सारांश निकलता है ढूंढते है तो रास्ता जरूर मिलता है, खोजा है जिन्होंने पूरे तन और मन से, उन्हें ही तो ईश्वर मिलता है ढूंढते है तो ही रास्ता मिलता है, ढूंढते है तो रास्ता जरूर मिलता है।। ✍️मीनाक्षी त्यागी✍️