Asim Qureshi 16 Apr 2024 शायरी दुःखद Tears 53591 0 Hindi :: हिंदी
बारिश की बूंदों में है एहसास उसका, पैड़ो की छाव में है एहसास उसका, मेरा वजूद भी उसके एहसास से है, दिल की हर धड़कन में है एहसास उसका, लहराती लहरों में दिख जाता है चेहरा उसका, कभी रात कि चांदनी में दिख जाती है उसकी चमकती आँखें, तो कभी सूरज की रोशनी में दिख जाता है चेहरा उसका, अब भी उसकी आँखे मेरे सामने आ जाती है, अब भी उसके बातें मुझे सुनायी दे जाती है, काश में उसको भूल पाऊ, लेकिन मेरे हर सास में है एहसास उसका, एक दिन आएगा जब ये सांसे बंद हो जाएगी, उसकी यादे हमेशा के लिया दम तोड़ देगी, और उसको भूलने की जंग में जीत मेरी हो जाएगी।
Writer | Islamic Lecturer | 5 World Records Holder | Travelled to London, Brighton, England (UK)....