Asim Qureshi 16 Apr 2024 शायरी दुःखद Tears 23437 0 Hindi :: हिंदी
इतनी शिद्दत से मत देखा कर मुझको, तेरी नज़रों में बेशुमार प्यार नज़र आता है, तेरी नज़रे जब मुझ पर ठहरती है, तो मुझे दिखाई देती है उन नज़रो में छिपी बेपनाह मोहब्बत, तुझे मालूम है न कि मुझसे मोहब्बत का हक तेरा न है, न कभी था और न कभी होगा, फिर क्यूं तेरी आंखें मुझसे बेपनाह मोहब्बत का इकरार करती हैं। सब समझता हूं लेकिन में अन्जान बनता हूं में बस इतना कहूंगा के इतनी शिद्दत से मत देखा कर मुझको, मैं प्यार हूं किसी और का और तेरी नजरों के प्यार को मैं यूं ही नजरंदाज करता रहूँगा, जब तक है जान मैं अपने प्यार से प्यार करता रहूंगा, इतनी शिद्दत से मत देखा कर मुझको।
Writer | Islamic Lecturer | 5 World Records Holder | Travelled to London, Brighton, England (UK)....