virendra kumar dewangan 30 Mar 2023 आलेख देश-प्रेम Milkman 141287 0 Hindi :: हिंदी
केरल के कोझिकोड में 26 नवंबर 1921 को जन्में डा0 वर्गीज कुरियन देश में दुग्ध/श्वेत क्रांति के जनक कहे जाते थे। मिल्कमैन कुरियन ने 1973 में गुजरात कोआॅपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की स्थापना की थी। लोकप्रिय ब्राॅंड अमूल के उत्पाद यही तैयार होते हैं। करीब 11 हजार से अधिक गांवों के 20 लाख से अधिक किसानों की सदस्यता वाली इस संस्था ने सहकारिता के क्षेत्र में दूध और अन्य उत्पादों के लिए एक इतिहास रचा है। भैंस के दूध से पावडर बनाने का श्रेय उन्हें ही जाता है। श्री कुरियन का निधन 09 सितम्बर 2012 को हो गया। उन्हें भारत सरकार ने उनके जीवनकाल में ही पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण सम्मानों से सम्मानित किया। 1965 में उन्हें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। -----000------ अनुरोध है कि लेखक के द्वारा वृहद पाकेट नावेल ‘पंचायत’ लिखा जा रहा है, जिसको गूगल क्रोम, प्ले स्टोर के माध्यम से writer.pocketnovel.com पर ‘‘पंचायत, veerendra kumar dewangan से सर्च कर और पाकेट नावेल के चेप्टरों को प्रतिदिन पढ़कर उपन्यास का आनंद उठाया जा सकता है तथा लाईक, कमेंट व शेयर किया जा सकता है। आपकी प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।
लेखक-परिचय लेखक शासकीय सेवा से सेवान�...