संदीप कुमार सिंह 24 Sep 2023 आलेख समाजिक मेरी यह आलेख समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 39539 0 Hindi :: हिंदी
भारत की सबसे महत्वपूर्ण नदी गंगा नदी है। गंगा एक ऐसी नदी है जो तीनों लोक में बहती है। स्वर्ग, पृथ्वी तथा पाताल। इसलिए संस्कृत भाषा में इसे "त्रिप्थगा"भी कहते हैं। त्रिप्थगा का मतलब तीनों लोकों में बहने वाली। भागीरथी उत्तराखंड में हिमालय के गंगोत्री हिमनद के गौमुख स्थान से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुन्दर वन तक भारत की मुख्य नदी के रूप में विशाल भू_भाग को सींचती है। भागीरथी यहां 25की.मी.लम्बे गंगोत्री हिमनद से निकलती है। 205की.मी.बहने के बाद जान्हवी तथा अलकनंदा का देवप्रयाग में संगम होता है। जिसके पश्चात गंगा के रूप में पहचानी जाती है। गंगा नदी भारत और बंगला देश में कुल मिलाकर 2, 525किलोमीटर की दूरी तय करती है। गंगा नदी देश की प्राकृतिक सम्पदा ही नहीं जन_जन के भावनात्मक आस्था का आधार भी है।2, 071किलोमीटर भारत में उसके बाद बंगला देश में अपनी लम्बी यात्रा करती हुई यह सहायक नदियों के साथ मिलकर 10लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के अति विशाल उपजाऊ मैदान की रचना करती है। सामाजिक,साहित्यिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण गंगा का यह मैदान घनी जनसंख्या के कारण भी जाना जाता है। 100फीट(31कि.मी.) अधिकतम गहराई वाली यह नदी भारत में सबसे पवित्र नदी मानी जाती है। कहा जाता है गंगा स्नान से सारे पाप धुल जाते हैं। गंगा नदी का धार्मिक महत्व के साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। गंगा नदी अपने विशेष जल और अपने विशेष गुण के कारण काफी मूल्यवान मानी जाती है। इसका जल अपने शुद्धता और पवित्रता को लम्बे समय तक बनाए रखता है। गंगा नदी का जल वर्षों प्रयोग करने और रखने पर भी खराब नहीं होता है। इसके जल के नियमित प्रयोग से रोग दूर होते हैं। वैज्ञानिक का मानना है कि इस नदी के जल अर्थात गंगाजल में बैक्टीरियोफेज नामक विषाणु होते हैं जो जीवाणुओं और अन्य हानिकारक सूक्ष्म जीवों को जीवित नहीं रहने देते हैं। इससे गंगा जल की शुद्धता बनी रहती है। (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह✍️ जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....