Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

अच्छे अंकल

नागमणि कुमार सिंह 04 Sep 2026 कहानियाँ समाजिक अच्छे अंकल 36 0 Hindi :: हिंदी

शीर्षक :अच्छे अंकल 
 
		गगन जिला मुख्यालय में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था I जहाँ वह रहता था उस जगह बहुत सारे छात्र रहते थे I मकान मालिक पाँच फ्लैट बनाए हुए थे I वह फ्लैट एक छात्र को देते थे वही छात्र उस फ्लैट का इंचार्ज होता था और सभी छात्र से किराया लेकर मकान मालिक को देता था I मकान मालिक हर छात्र को अनुशासन में रखते थे I किसी को छत पर जाने की अनुमति नहीं था I रात 10 बजे के बाद कोई बाहर नहीं जा सकता था I पढ़ाई के लिए माहौल बहुत अच्छा था I सामने के फ्लैट में कुछ परिवार रहा करती थी I उस ओर के मकान मालिक किसी छात्र को किराया नहीं देते थे I 

		गगन बहुत मेहनती लड़का था I वह हमेशा अपने कमरे में रहता था I समय से बाहर जाता और समय से वापस आ जाता I हमेशा पढ़ाई में लगा रहता था I उसके सामने के फ्लैट में एक परिवार रहती थी जिसके दो बच्चे थे जिसका नाम सोनम और पुष्पा था I यह परिवार किसी भी लड़के से कोई मतलब नहीं रखता था I गगन के अगले फ्लैट में कौशल नाम का एक छात्र रहता था I वह पढ़ाई कम करता था और बहस या चुगली ज्यादा करता था I वह सभी फ्लैट में जाकर दूसरे छात्र को पढ़ाई में बाधा देता था I सब उससे परेशान रहते थे I उसका संबंध सामने के सभी परिवार से रहता था क्योंकि वह कभी-कभार उस परिवार का कुछ काम कर दिया करता था I बदले में वह उस परिवार के यहाँ कुछ देर टी. वी देख लेता था I 

		वह सोनम और पुष्पा के भी घर जाता था I सोनम दूसरी कक्षा  में पढ़ाई करता था I वह बगल के इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई करता था I कभी-कभी  उसे कुछ प्रश्न पूछना होता था तो उसके माता-पिता कौशल को ही बुलाकर पूछ लेने को कहते थे I सोनम के बुलाने पर कौशल दौड़कर आता था, और वह सोनम का प्रश्न हल कर देता था I लेकिन सोनम को कुछ समझ में नहीं आता था I  वह सिर्फ  माता-पिता के पूछने पर बोल देता था कि हमें  समझ में आ गया I कौशल सोनम के माता-पिता  कि नजर में अच्छा बनने के लिए सही या गलत जो भी आता था वह बता देता था I यही काम लगातार चल रहा था I 

		एक दिन गगन कोचिग से पढ़कर आ रहा था कि सोनम अपने फ्लैट के गेट के पास खड़ा था I वह कौशल अंकल का इंतेजार कर रहा था I लेकिन कौशल घर गया हुआ था I सोनम ने गगन से कहा कि अंकल-अंकल इस हिसाब को बता देगे क्या ? 

		गगन ने सिर हिलाकर उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके सभी हिसाब को अच्छे तरह से समझाकर बता दिया I सोनम खुशी-खुशी अपने फ्लैट में चला गया I जब दूसरे दिन सोनम को कुछ पूछना था तो उसके माता-पिता ने सोनम को कौशल अंकल के पास जाने के लिए कहा लेकिन सोनम ने मना कर दिया और कहा कि सामने के फ्लैट में एक अच्छे अंकल है जो बहुत अच्छी  तरह से समझाते  है I उनकी बात हमें पूरी तरह समझ में आता हैं I कौशल अचानक घर से आ गया था  और वही पर खिड़की के पास खड़ा हो गया था I वह सोनम कि बात सुन रहा था I वह भी जानना चाहता था कि अच्छे अंकल कौन है ? सोनम के माता-पिता ने अच्छे अंकल से मिलाने को कहा दरवाजे से निकलते ही उनकी नजर कौशल पर पड़ी I कौशल झेप गया I सोनम ने अच्छे अंकल का दरवाजा खटखटाया I गगन बाहर आया और सोनम के माता-पिता को नमस्कार कहा I कौशल आश्चर्य  से देखता रह गया I सोनम ने चिल्लाकर अपने माता-पिता से कहा यहीं है अच्छे अंकल I
	
लेखक : नागमणि कुमार सिंह 
	----------------------------------------------------------------------------------------------------------

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: