Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

सक्षम बनें-जीवन संघर्ष है

संदीप कुमार सिंह 11 Aug 2023 आलेख समाजिक मेरा यह आलेख समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 37621 0 Hindi :: हिंदी

जीवन में सक्षम बनना अति आवश्यक है। जबतक स्त्री_पुरुष खुद को अन्दर से सक्षम नहीं बनाएंगे तब तक अपने अधिकार को प्राप्त नहीं कर सकते। जीवन संघर्ष है। बिन संघर्ष के यहां कुछ भी प्राप्त करना मुश्किल है।

पहले तो खुद से खुद का ध्यान रखा जाना नितांत आवश्यक है।अपने से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। स्वस्थ्य रहने के बाद ही आप जिंदगी में आने वाली बाधाओं से टकरा सकते हैं। और अपने सपने को साकार कर सकते हैं।

फिर मानसिक रूप से स्वस्थ्य होना जरूरी है। जितना बढ़िया से बढ़िया सोच_विचार रखेंगे उतना ही बढ़िया परिणाम मिलने का भी अवसर प्राप्त होता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए संगत अच्छी होनी चाहिए। खेल_कूद जरा हसी_मजाक भी होना चाहिए।

इसके बाद आर्थिक सक्षम बनना जरूरी है। पैसा पास रहेगा तभी आप अच्छे से अच्छे साधन को जुटा सकते हैं। आर्थिक रूप से कमजोड़ लोगों का मदद भी कर सकते हैं। जिससे आपका लोगों के बीच एक मजबूत पकड़ भी बन जाएगा। तो जीवन में पैसा का भी अहम योगदान है। और पास में पैसा होने के लिए बुद्धि_विवेक के साथ श्रम करना भी बहुत जरूरी है।

अपनों तथा समाज में दृढ़ पकड़ भी होना चाहिए। आपका आपस में एकता होना चाहिए। जहां एकता होगी वहीं जीत भी होगा। एकता के अभाव में तो खुद ही जब सबल नहीं होंगे तो शत्रु तो तुरंत हम पर हावी हो जाएगा। गर एकता में रहेंगे तो बड़े से बड़े शत्रु के समूह को शिकस्त दे सकते हैं। इसलिए आपस में एकता रखना परम् आवश्यक है।

और अन्त में ढ़ाई अक्षर का शब्द प्यार को रखना भी बड़ी बात होगी। प्यार से भी आप दुनिया को झुका सकते हैं। प्यार में भी बहुत ताकत होती है। इस ताकत का भी प्रयोग कर हम दोस्ताना अंदाज़ में अपना बहुत सारा काम करा सकते हैं। जितना ही प्यार हम लुटाएंगे उतना ही प्यार को पायेंगे भी।
(स्वरचित मौलिक)
संदीप कुमार सिंह✍️
जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

छेड़ते हुए लड़के ने लड़की से कहा- तुम कितनी सुन्दर हो तुम्हारी आँखे तो ऐसी हैं जैसे समुन्दर हो तम्हारे होठ लाल ऐसे हैं जैसे चुकन्दर ह� read more >>
हमारे देश में बहुत से महापुरुष हुए, बहुत से नेता हुए जिन्होने देश के लिये अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये, सिर्फ देश की एकता व अखण्डता क� read more >>
किसी भी व्यक्ति को जिंदगी में खुशहाल रहना है तो अपनी नजरिया , विचार व्यव्हार को बदलना जरुरी है ! जैसे -धर्य , नजरिया ,सहनशीलता ,ईमानदारी read more >>
Join Us: