Prince 15 Jun 2023 ग़ज़ल दुःखद #google #hindi sahity #social 44220 0 Hindi :: हिंदी
डूबते वक्त क़िसी का तो सहारा होता
कोई तिनका, कोई कश्ती या किनारा होता
क्यों पसोपेश में रहते कि किधर जायें हम
तेरी जानिब से अगर कोई इशारा होता
घर से निकला न कोई आपने अब देख लिया
मैं तो आ जाता अगर मुझको पुकारा होता
डूब कर मैंने भँवर को भी डुबोया वरना
हादसा कोई वहाँ आज दुबारा होता
मांगते अपने लिये उम्रदराज़ी की दुआ
एक लम्हा भी अगर हँस के गुज़ारा होता|
~ Prince
Hey there I'm Prince from VPO kuralsi district Muzaffarnagar UP - 251309. I keenly love to write sto...