Ratan kirtaniya 30 Mar 2023 गीत प्यार-महोब्बत जहां प्यार का बास होता है वह घर स्वर्ग से भी सुन्दर होता है । 103706 0 Hindi :: हिंदी
लड़का :-
तू मेरा चाँद मैं तेरा सितारा
स्वर्ग में होगा
स्वर्ग से भी सुन्दर आशियाना हमारा
वफ़ा के रंगों से सोलह श्रृंगार
है संसार हमारा
हर जंग लड़ेंगे साथ
आगे बढ़ेंगे पकड़के हाथ
आने दो तूफान को
अगर आना है
दिल ने ए ठाना है
स्वर्ग में
स्वर्ग से भी सुन्दर आशियाना बनाना है
लड़की :-
तू मेरा सितारा मैं तेरा चाँद
जाने तमन्ना तू मेरी पसन्द
तुम हर रोज आसमान में
मेरे साथ चमको
जब होगी शाम सिन्दूरी
तेरे नाम के मेहंदी रचा के
हर ख्वाहिश को करेंगे पूरी
मैं तेरा तू मेरा
हैं आरमान दिल के
स्वर्ग में बनायेंगे
स्वर्ग से भी सुन्दर आशियाना हमारा
रुसवाई किया तो ज़माना
धड़कन बन के दिल में छुप जाना
मुझे तेरी दिल में छुपा लेना
ख्बावों की है आशियाना
प्यार की रंगों से सजा लेना
लड़का :-
तू मेरा चाँद मैं तेरा सितारा
स्वर्ग में होगा
स्वर्ग से भी सुन्दर आशियाना हमारा
तेरे किरण से
चमक हैं हमारा
तेरे बिना मैं अधूरा
तुम से सजा ए जीवन हमारा
तू मुझ से मैं तुम से करूँ प्यार बेशुमार
वफ़ा की रंगों से
सजायेंगे ख्बावों की संसार हमारा
और कोई न हो
आसमान में सिर्फ चाँद सितारा
लड़की :-
मैं तेरा चाँद तू मेरा सितारा
स्वर्ग में होगा
स्वर्ग से भु सुन्दर आशियाना हमारा
आसमान झूम उठेगा
गीत है मेरा सुर हो तुम्हारा
लैला - मजनू की तरह
अमर हो प्यार हमारा
रतन किर्तनिया
छत्तीसगढ़
मो:- 9343698231