रागिनी सिंह परिहार 30 Mar 2023 गीत धार्मिक 54069 0 Hindi :: हिंदी
ब्रह्मचारिणी ज्ञान दायिनी हंसवाहिनी माता विद्यारूपा ब्रह्मा स्वरूपा कमलवासिनी माता सुरसादेवी, वसुधा तीब्रा महाभद्र महाबला गीता सीता बिमला तुमही बुद्धदायिनी माता, आप ही मीरा के पद में, तुलसी के चौपाई में तानसेन के कांठो आपही मात समाई प्राकृतिक विकृति विद्या श्रद्धा सुरभि सुगंधा माता पद्मप्रिया, पद्महास्ता पद्मसुंदरी माता जीवन त्याग तपो मैं कर दे अम्ल विमल साहस रस भर दे रागिनी की रागनी में अनवरत सरगम रस भर दे, ज्ञानजटिला, ज्ञान मुद्रा वाग्देवी माता। रागिनी सिंह परिहार