Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

माँ

Santoshi devi 30 Mar 2023 गीत समाजिक माँ 140997 0 Hindi :: हिंदी

अंतरराष्ट्रीय मातृदिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹।
----------------------------

हर मौसम में सबको,चुप्पी तेरी खलती है।
घर के हर कोने में,ज्योति तुमसे जलती है।।

सृष्टि सुंदर सृजनकर्ता,
चिंता सबकी करती हो।
बिखरे न कोई स्वप्न,
झट से दामन भरती हो।।

खुद के लिए कहां कब,सुंदर आशा पलती है।
घर के हर कोने में, ज्योति तुमसे जलती है।।

नेह की अविरल धारा,
निश्छल भाव से बहती ।
मुस्काती ज्यों भोर सी आभा,
दर्द किसी से न कहती।।

अथक प्रयास तू करती,व्यर्थ हाथ न मलती है।
घर के हर कोने में, ज्योति तुमसे जलती है।।

प्रेम-भाव से सींच-सींच ,
घर बगिया महकाती हो।
खिली-खिली फुलवारी से,
खुशबू झोली में भर लाती हो।

भोर पड़े से सांझ हुए, वक्त साथ तू चलती है।
घर के हर कोने में, ज्योति तुमसे जलती है।।

  संतोषी देवी"सगुणा"

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: