Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मुझसे मेरा मन कहता है......

Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 गीत प्यार-महोब्बत प्यार मोहब्बत इश्क 75347 0 Hindi :: हिंदी

मुझसे मेरा मन कहता है.....

मुझसे मेरा मन कहता है ,
तू क्यों इतना उदास होता है...!

तुझे मिली एक शम्मा थी ,
जला के देखा तो ,
जला के बुझी थी 
रह गया अब गुमनाम अंधेरा ,
सिर्फ धुआं होता है ,
इस अंधेरे से गुजरने पर ,
यही तो एक धोखा होता है...!

मुझसे मेरा मन कहता है ,
तू क्यों इतना उदास होता है...!

चोट खाकर दिल तड़प उठा ,
एक सबक मिला जो ,
मैं आज कह उठा
ना कह सकूं तो दर्द होता है ,
कहना चाहूं तो ,
मेरी वफाओं का तौहीन होता है...!

मुझसे मेरा मन कहता है ,
तू क्यों इतना उदास होता है...!

दिन तो यूं ही निकलते रहेंगे ,
शाम यूं ही ढलते रहेंगे ,
सारी दुनिया मानती है ,
यह तू भी जानता है ,
स्याह काली रात के बाद आखिर ,
फिर नया सबेरा होता है...!

मुझसे मेरा मन कहता है ,
तू क्यों इतना उदास होता है...!!

चिन्ता नेताम "मन"
डोंगरगांव (छत्तीसगढ)

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: