Ujjwal Kumar 14 Sep 2023 कविताएँ समाजिक #Worldhindiday #hindidiwas हिंदुस्तानियों की पहचान है हिंदी। 26839 1 5 Hindi :: हिंदी
हमारी आन हमारी शान है हिंदी, हम हिंदुस्तानियों की पहचान है हिंदी। हिंदी यह सिर्फ एक भाषा नहीं, हमारी जान है हिंदी। हमारी भावना का साज है हिंदी, हमारी एकता का राज है हिंदी। हमारे सर का ताज है हिंदी, दिल में बसी एक आवाज है हिंदी। भारतीय संस्कृति की पहचान है हिंदी, हम भारतवासियों की जुबान है हिंदी। हमारी वेदना हमारा गान है हिंदी, हमारी प्रतिष्ठा हमारा सम्मान है हिंदी। हमारा अस्तित्व हमारा मान है हिंदी, हमारे लिए एक वरदान है हिंदी। युवा रचनाकार उज्ज्वल कुमार 🙏🙏🙏🙏
7 months ago