Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

लहरें गिनना

Aniket 30 Mar 2023 कहानियाँ हास्य-व्यंग 16822 0 Hindi :: हिंदी

एक बार राजा अकबर के दरबार मे एक व्यक्ति आया। वह व्यक्ति राजा अकबर से नौकरी मांगने के लिए आया था।

राजा अकबर ने उस पर दया कर उसको मुंशी का पद दे दिया।

  लेकिन वह व्यक्ति बेईमान था। इसलिए वह अपने उस कार्य मे बेईमानी करने लगा और लोगों से रिश्वत भी लेने लगा। जब बादशाह अकबर को इस बात का पता लगा तो उन्हें बहुत गुस्सा आया।

लेकिन उन्होंने उसकी हालत को देखकर उसे नौकरी से नहीं निकाला। उन्होंने उस व्यक्ति को एक दुसरा काम देने का निर्णय किया।

तब उन्होंने उसका तबादला ऐसी जगह करने का फैसला किया जहां वह रिश्वत न ले सके और बेईमानी भी न कर सके।

     बादशाह अकबर ने उसे अब घुड़साल का मुंशी बना दिया। यहां रिश्वत लेने जैसा तो कोई कार्य था नहीं लेकिन वह व्यक्ति इतना चालाक था कि, उसने यहां भी रिश्वत लेना प्रारंभ कर दिया।

वह वहां काम करते लोगों से कह रहा था कि, तुम लोग घोड़ो को दाना पानी ठीक तरह से नहीं दे रहे हो जिस कारण घोड़े कम लीद दे रहे हैं। मैं तुम सबकी शिकायत बादशाह से कर दूंगा।

” इस डर के मारे अब सभी लोग लीद तौलने का एक रुपया मुंशी को देने लगे।

Hasya Kahaniyan Moral Part – परेशान होकर वहीं के एक व्यक्ति ने यह बात बादशाह अकबर को बता दी। बादशाह अकबर ने इस बार फैसला लिया,

कि इसको ऐसी जगह भेजेंगे कि यह रिश्वत न ले पाए और चालाकी भी न कर पाए।

अब उसको एक नदी के पास भेजा गया और लहरे गिनने का कार्य सौंप दिया गया। मुंशी अपनी आदत से बाज न आया। वह वहां के नौका विहार वालों को परेशान करने लगा।

जब नौकाएं वहां आती तो वह नौकाओं को यह कहकर रोकता कि मुझे लहरें गिननी हैं। इसी कार्य के चलते 2-3 दिनों तक नाव वहां फंसी रह जाती थी। इससे बचने के लिए लोग अब मुंशी को दस रुपये रिश्वत के रूप में देने लगे।

  इस बात का पता भी अकबर को लग गया। इस बार तो राजा अकबर के गुस्से की सीमा ही टूट चुकी थी, तो राजा अकबर ने उसे देश निकाला ही दे दिया।

सीख | धूर्त अपनी धूर्तता से कभी बाज नहीं आता l

लेखिका : वीना शर्मा By : आदर्श शिक्षा इंस्टीट्यूट

Note : अगर आपको यह है लेख पसंद आया हो तो प्यारा सा कमेंट और हमें फॉलो करना ना भूलें हम हर रोज आप तक एक प्यारा सा लेख हर रोज पहुंचाएंगे 
 धन्यवाद 


Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: