Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत प्यार मोहब्बत इश्क 14054 0 Hindi :: हिंदी
// बेवफा कहां लिखते हैं ...... हम जानते है कि - आप अपनी दुनिया में , रहकर भी हमें , अपने मन में रखते हैं ...! हम तभी तो , कल भी आपसे जितना प्यार करते थे , आज भी हम आपसे उतना प्यार करते हैं ...! हम एक-दूसरे के , हो ना सके कभी , फिर भी आपको अपना, तहेदिल से मानते हैं...! हम आपके प्रेम-पुजारी, आप वफा की देवी , आप हर दर्द की दवा , बस इतना जानते हैं ...! हम इसीलिए तो , मोहब्बत के रंग की , अपनी कविताओं में आपको , बेवफा कहां लिखते हैं ...! चिन्ता नेताम " मन " डोंगरगांव (छ. ग.)