Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

जीवन अनमोल है.. बड़ा मज़ा है जीने में..!

मनीष सिंह "क्षत्रिय" 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक जीवन अनमोल है! हक़ीक़त जिंदगी की! जीवन से जुड़ी कविताएँ! बड़ा मज़ा है जीने में कविताएँ! 21498 0 Hindi :: हिंदी

जिओ ऐसे इस पल को, 
जैसे नभ-जल सींचें थल को,सावन-भादों के महीने में,
ये जीवन बहुत अनमोल है...बड़ा मज़ा है जीने में,
                                       बड़ा मज़ा है जीने में..! 

यहाँ, पंछि भी सुर में गाती हैं,
          जब हवाएं ढोल बजाती हैं,
जन-मानुस के ढेरों मसलें हैं,
          खेतों में ख़िलती फ़सलें हैं,
यहाँ, मिट्टी की ख़ुशबू है आती..हर किसान के पसीने में,
ये जीवन बहुत अनमोल है.... बड़ा मज़ा है जीने में,
                                        बड़ा मज़ा है जीने में..!! 

यहाँ, नदियों में नाव है, वादियों में छांव है,
           यहीं पे बसता शहर है, यहीं पे छोटा गांव है,
छोटी-छोटी कश्तियां, बड़े-बड़े मझधार हैं,
            माता जी का प्यार है, बापू की फ़टकार है,
यहाँ, चेहरों पे होती है रौनक़...दर्द भले हो सीने में,
ये जीवन बहुत अनमोल है...बड़ा मज़ा है जीने में,
                                      बड़ा मजा है जीने में..!!! 

✒️मनीष सिंह "क्षत्रिय"

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: