Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳 *💐💐ईश्वर का चक्रव्यूह💐💐* #सपनों का सौदागर.......करण सिंह#

Karan Singh 30 Mar 2023 कहानियाँ धार्मिक Ram/जय श्री राम/धार्मिक महत्व/सपनों का सौदागर.... करण सिंह/ Karan Singh/google/सनातन धर्म/स्टोरी/shayari/शायरी/संत रविदास/Ram/जय श्री राम/धार्मिक महत्व/सपनों का सौदागर.... करण सिंह/ Karan Singh/google/सनातन धर्म/स्टोरी/shayari/शायरी/संत रविदास/*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳* *💐जमी हुई नदी💐* 👌सपनों का सौदागर....करण सिंह👌/जमी हुई नदी/*प्रेरक कहानी* 👇👇👇 *"पडोसी......* 💐प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर..... करण सिंह💐/पड़ोसी/*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳* *💐💐अनोखी साइकिल रेस💐💐* #प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर......करण सिंह#/अनोखी साइकिल रेस/*प्रेरणास्पद कहानी..✍🏻* *काबिलियत की पहचान..* 💐सपनों का सौदागर.......करण सिंह💐/काबिलियत की पहचान/ ●प्रेरक कहानी● *झूठा अभिमान* 💐प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर......करण सिंह💐/झूठा अभिमान/*प्रेरक कहानी* *'स्टील का डब्बा'* 💐सपनों का सौदागर.......करण सिंह💐/स्टील का डिब्बा/*उत्पत्ति एकादशी व्रत कथा:-* 💐प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर......करण सिंह💐/एकादशी व्रत कथा/*प्रेरक कहानी* *पिता पुत्र के प्यार का अंतर* 💐सपनों का सौदागर......करण सिंह💐/पिता पुत्र के प्यार का अंतर/*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳 *💐💐ईश्वर का चक्रव्यूह💐💐* #सपनों का सौदागर.......करण सिंह#/ईश्वर का चक्रव्यूह/ 7500 0 Hindi :: हिंदी

■★■★■★■★■★■★■★■★■★■★■
*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳
*💐💐ईश्वर का चक्रव्यूह💐💐*
#सपनों का सौदागर.......करण सिंह#
■★■★■★■★■★■★■★■★■★■★■
👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏

किसी नगर में एक राजा राज्य करता था। एक शौक जो प्राय: सभी राजाओं को होता है और वो है शिकार खेलने का। एक दिन राजा ने अपने मंत्री से कहा, क्यों न शिकार खेलने जंगल में जाया जाए। राजा और मंत्री दोनों शिकार खेलने जंगल में गए। उन्हें एक हिरन दिखाई दिया। राजा ने उस पर प्रहार करने के लिए तीर निकाला पर उस पर प्रहार करते समय अपने ही शस्त्र से उसकी अपनी अंगुली कट गई। मंत्री ने यह देख कर कहा ‘ईश्वर जो कुछ करता है अच्छा ही करता है।’

मंत्री के मुख से यह सुनकर राजा को बहुत बुरा लगा। वह सोचने लगे मेरी तो ऊंगली कट गई और यह कहता है कि ईश्वर जो करता है वह अच्छा ही करता है। यह मेरा ही खाता है और मेरी ही हानी चाहता है। इस प्रकार विचार करके उसने अपने मंत्री को अपने यहां से निकल जाने को कहा। चलते समय मंत्री ने फिर कहा ‘ईश्वर जो करता है अच्छा ही करता है।’ कुछ दिन बाद राजा पुनः शिकार खेलने गया। एक हिरण का पीछा करते-करते एक जंगल में जा पहुंचा। हाथी घोड़े नौकर चाकर सब पीछे रह गए। जंगल में एक कबीला पूजन कर रहा था।  


■★■★■★■★■★■★■★■★■★■★■
*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳
*💐💐ईश्वर का चक्रव्यूह💐💐*
#सपनों का सौदागर.......करण सिंह#
■★■★■★■★■★■★■★■★■★■★■

उन्हें देवी के लिए नर बलि देनी थी। तभी अचानक उनकी दृष्टि राजा पर पड़ी। बलि के लिए उन्होंने राजा को पकड़ लिया। राजा को बलि के लिए खड़ा किया गया तो किसी की निगाह अचानक राजा के कटी हुई ऊँगली पर पड़ी। राजा की अंग भंग होने के कारण उन लोगों ने राजा को छोड़ दिया। फिर भटकता हुआ राजा अपने राज्य में वापस पहुंच गया। उसने सोचा इसी कटी हुई अंगुली ने आज मेरे प्राण बचाए हैं। उसे मंत्री की बात का अर्थ समझ में आ गया और उस मंत्री को पुनः मंत्री पद पर रख लिया। राजा ने मंत्री से पूछा, मेरी ऊँगली कटी थी अब तो समझ में आ गया कि क्या अच्छा हुआ, क्योंकि कटी अंगुली के कारण मेरे प्राण बच सकें। 

■★■★■★■★■★■★■★■★■★■★■
*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳
*💐💐ईश्वर का चक्रव्यूह💐💐*
#सपनों का सौदागर.......करण सिंह#
■★■★■★■★■★■★■★■★■★■★■
 
पर जब मैंने तुमको नौकरी से निकाला था तब भी तुमने यही कहा था कि ईश्वर जो करता है अच्छा ही करता है उसका क्या अर्थ है। मंत्री ने उत्तर में कहा ‘महाराज यदि आपने मुझे निकाल न दिया होता तो मैं भी उस दिन शिकार के समय आपके साथ होता और मेरे अंग भंग न होने के कारण मैं पूरी तरह योग्य समझा जाता और उस कबीले के लोग अपनी कुलदेवी को प्रसन्न करने के लिए मेरी बलि अवश्य चढ़ा देते।’ राजा को समझ आ गया कि जो भी होता है अच्छे के लिए ही होता है।
■★■★■★■★■★■★■★■★■★■★■
*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳
*💐💐ईश्वर का चक्रव्यूह💐💐*
#सपनों का सौदागर.......करण सिंह#
■★■★■★■★■★■★■★■★■★■★■


*💐💐शिक्षा:-💐💐*
 
दोस्तों, हर बुराई में कोई न कोई अच्छाई छुपी होती है। प्रसंग से, जो भी समस्या हमारे सामने आती हैं उस समय हम यही सोचते हैं की ऐसा क्यों हुआ, ऐसा मेरे साथ क्यों होता है। परंतु हर चीज जो भी हमारे सामने आती है वो कोई न कोई संदेश, शुभ संदेश, कल्याणकारी संदेश लेकर जरूर आती है। जिस समय समस्या आती है उस समय लगता है कि सब कुछ गलत हो रहा है परंतु कुछ समय के बाद हमें समझ में आ जाता है कि हां यह चीज इस दृष्टिकोण से मेरे लिए अत्यंत लाभदायक भी है। इसीलिए किसी भी समस्या के बीच सकारात्मक रहना बहुत जरूरी है।
💐💐💐💐💐💐
*सदैव प्रसन्न रहिये।*
*जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।*

🙏🙏🙏🙏🌳🌳🌳🙏🙏🙏🙏🙏
■★■★■★■★■★■★■★■★■★■★■
*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳
*💐💐ईश्वर का चक्रव्यूह💐💐*
#सपनों का सौदागर.......करण सिंह#
■★■★■★■★■★■★■★■★■★■★■

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: