Alfaaz Hassan 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य हौसला 16246 0 Hindi :: हिंदी
ख्वाबो को सच करने की तेरे दिल में जगी जो प्यास है चुप रहकर कुछ न कर पायेगा जो हो रहा अहसास है। उस प्यास को बढा ले और अहसास को जगाले तू सब छोङ दे फिक्र जमाने की जो करता है कोशिशे पल पल तुझे मिटाने की। उठा ले कलम उम्मीद की और कर दे बयां जो सीने में कैद तुफान है । पहले खुद से कर ले पहचान तू क्यो खुद से ही अनजान हैं। उठा ले खुद को इस जमीन से और बन जा सितारा आसमान का जो करता है ख़ुद की मदद खुदा भी साथ देता है उस इन्सान का। क़ायम कर ईमान तू सच्चाई को अपना और छोङ हेरफेर को बन जा बदलाव की ऐसी चिंगारी जो राख कर दे बुराई के ढेर को। । जी ले जिंदगी ईक बार में सौ बार तू क्योंकि जिंदगी का क्या भरोसा है ना जाने किस मोड़ पे मुङ जायेगी कर जा कुछ ऐसा की मर कर भी तेरी परछाई इस दुनिया से ना जायेगी। ले लो सीख उनसे जो जग मे आये तेरी ही तरह इन्सान बनकर लेकिन कर गये कुछ ऐसा की मर कर भी हो गये सदा के लिये अमर। छोङ निराशाओं को हिम्मत से तू कदम बढा। अब छोङ दे जीना डर डर के खुद को तू गले लगा।