Disha Shah 17 May 2025 कविताएँ समाजिक #inspirational poem#motivational poem#sahitylive#dainik bhaskar #instagram 23022 0 Hindi :: हिंदी
आप में है वो बात, जो सबको चौंका सकती है, छुपी हुई सी चमक, जो दुनिया को दिखा सकती है। आप कर सकते हो, जो कोई और नहीं कर पाया, हौसलों से उड़ान भरो, ये सपना नहीं, सच्चा साया। हर इंसान में खासियत होती, ये रब की रचना है, कम न समझो खुद को, आप भी एक अद्भुत धड़कन है। गलती सबसे होती है, यही तो इंसानियत की पहचान है, अंधेरों में भी चमकती, आपके अंदर एक जान है। सपने देखो, उन्हें जीओ, डर को बाहर निकाल दो, खुद पर यकीन रखो, हर मुश्किल से टकरा लो। आप भी 100% आगे बढ़ सकते हो, बस ठान लो, हर दर्द, हर हार को सीढ़ी बनाकर जान लो। आप में है वो बात, जो इतिहास रच सकती है, आप कर सकते हो, जो भी ठान लो — हर सीमा मिट सकती है।