Rakshi 15 Feb 2025 कविताएँ बाल-साहित्य 21120 0 Hindi :: हिंदी
18
अचकन बचपन
अ से अचकन ब से बचपन
अचकन में अटका है बचपन
आ से आम द से दाम
आम के तुम दे दो दाम
इ से इडली ड से डोसा
इडली के साथ खाओ डोसा
ई से ईधन र से रेल
ईधन से चलती है रेल
उ से उपकार च से चमत्कार
उपकार से तुम करो चमत्कार
ऊ से ऊन भ से भेड
ऊन मिलता भेड़ से
ऋ से ऋषि म से मुनि
ऋषि मुनि एक ही नाम
ए से एक द से दिन
एक दिन तुम बनो महान
ऐ से ऐरावत म से महावत
ऐरावत पर चले महावत
ओ से ओला भ से भोला
ओला को खा गया भोला
औ से औषधि व से वैद्य
औषधि देता तुमको वैद्य
अं से अंडे स से संडे
संडे को तुम खाओ अंडे
अः बैठा खाली क्यूं
Rukhsar Parveen