Narayan Choudhary 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य Motivation# life motivation# #study # big dream 56176 2 5 Hindi :: हिंदी
निराशा की होगी यह आख़िरी रात,
कल से होगी एक नई शुरुआत।
सबके होठों पर होंगे मधुर गीत,
पेड़ो से भी झड़ जाएंगे पत्ते पीत।
कुछ भी असंभव नहीं,
सबको हो जाएगा यह ज्ञात,
भूल कर पुरानी बात,
अब कर नई शुरुआत।
तेरी शुरुआत में काफ़ी कठिनाईयां आएगी,
पर वो भी तुझे कुछ सीखा कर ही जाएंगी।
जब मेहनत की हद पार होगी,
तब खुशियों की बौछार होगी।
अब अगर तेरा मन किताबों में झूमेगा,
तभी तो तू एक दिन गगन चूमेगा।
अब अगर तू रात भर जगेगा
तभी तो तू आगे बढ़ेगा।
3 years ago