Laxmi Kumari 17 Aug 2026 कविताएँ समाजिक सफ़लता ही सफ़लता की है पूंजी 1142 0 Hindi :: हिंदी
मेहनत बिना कोई काम नहीं, हार कर मुंह मोड़ना ठीक नहीं। मानवीय कानों में यह बात नहीं गूंजी, कि असफलता ही सफ़लता की है पूंजी।। हमे हमेशा कोशिश करते रहना है, क्यूंकि एक दिन हमे अपना लक्ष्य को पाना हैं। हमे जागरूकता है फैलानी, कि असफलता ही सफ़लता की है पूंजी।। सफ़लता, बिना मेहनत की नहीं मिलती, थोड़ी मेहनत से जिंदगी नहीं संवरती। मानवीय कानों में यह बात नहीं गूंजी, कि सफ़लता ही सफ़लता की है पूंजी।।