Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

अटल बिहारी वाजपेयी‌‌‌

Pooja 25 Dec 2023 कविताएँ अन्य अटल बिहारी वाजपेयी‌‌‌ 2807 0 Hindi :: हिंदी

25 दिसंबर 1924 ,जन्में अटल बिहारी 
इनके व्यक्तित्व का सार गाती दुनिया सारी,
माता थी कृष्णा पिता कृष्ण वाजपेयी थे
अटल बिहारी वाजपेयी‌‌‌ कुल सात भाई बहन थे।
ग्वालियर विक्टोरिया कॉलेज (लक्ष्मीबाई) बी ०ए  की करी पढ़ाई
कानपुर के डी०ए०बी कालेज से, राजनीति में एम ०ए की डिग्री पाई ,
कानपुर से शुरू की एल ०एल० बी की पढ़ाई
कविता काव्य की गुणता, पिता से विरासत में आई।।
पहली कविता ताजमहल थी, अन्य मृत्यु या हत्या, तीन दशक,
मेरी इक्यावन कविताएं, थी इनकी प्रमुख रचनाए,
1992 पद्म विभूषण,1994 सर्वश्रेष्ठ सांसद का मान मिला
 1994 में फिर से लोकमान्य तिलक का सम्मान मिला।।।
16 मई1996 का  शुभ दिन आया
पहली बार अटल जी को, प्रधानमंत्री बनाया,
उनके कार्य का परिणाम, इतना अच्छा आया
प्रधानमंत्री की कुर्सी पर, दो बार पुनः बिठाया।।।।
2015 में इन्हें, भारत रत्न से सम्मान मिला 
इनके सम्पूर्ण जीवन से बहुत सारा ज्ञान मिला,
16 अगस्त 2018 का दिन ऐसा आया
अटल जी की मृत्यु पर भारतवर्ष में शोक मनाया।।।।
दिल में है उनके जस्बात,उम्मीद अब भी जारी है
बिहारी जी जैसा अटल इंसान, बनने की इच्छा हमारी है ।।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: