Tanay Tripathi 25 Oct 2026 कविताएँ प्यार-महोब्बत #अधूरी #ख्वाहिश 38 0 Hindi :: हिंदी
अधूरी ख्वाहिश तुमसे मिलके रूह को सुकून आए, आँखें अपना खोया हुआ दीदार पाए। डूबा रहता हूँ तुम्हारी यादों में, दिल चाहे कि बस मैं खो जाऊँ तेरे ख्यालों में हर पल तेरा ही ख़याल रहे, दिल में बस तेरा सवाल रहे, जो कह न सका लफ़्ज़ों में कभी, आँखे वो सारा हाल कहे। तुम ही हो मेरी दिल की अधूरी ख़्वाहिश, तुम ही हो मेरी हर एक फ़रमाइश। तू साथ हो तो सब कुछ है, तू दूर हो तो क्या कुछ है… आज फिर वही रात याद आई, साथ रहने की जब हमने कसम खाई। तेरी जुल्फ़ों में मुझको जन्नत मिली, तेरी बाँहों में मेरी दुनिया बसी। ताक़त थी तू मेरी दर्द सहने की, खाई थी कसम हमने साथ रहने की। चाहे बदल जाए ये जग सारा, नहीं बदलेगा ये प्यार मेरा अगर फ़ासले कभी दरमियाँ आएँ, दिल फिर भी तुझे अपना बताए। जो रिश्ता दिल से जुड़ जाए, उसे ये दुनिया क्या तोड़ पाए।