Aarti Goswami 18 Jan 2024 कविताएँ धार्मिक भोलेनाथ पर कविता 2576 1 5 Hindi :: हिंदी
"भोलेनाथ का त्यौहार" खुशियों के रंग भक्तो के संग होंगे भक्ति में झूमते भोले के भक्त होंगे भोले के जयकारों से दुनियां दीवानी होगी भोले की कहानी भक्तो की जुबानी होगी बरसात की बूंदों से भक्ति रस बरसेगा जब मेरे भोलेनाथ का त्यौहार बनकर सावन का महीना आएगा हर तरफ भक्तो की टोली चलेगी द्वार पे भोले के भिड़ लगेगी भोलेनाथ को प्रसन्न करेंगे खुशियों का वरदान पायेंगे तन जिसके भस्म में रंगा मन उसकी भक्ति में रंगेगा बेलपत्र और जल चढ़ेंगे चंदन से जब भोले सजेंगे कुछ इसी प्रकार झूमता हुआ सावन का महीना आयेगा भोलेनाथ का त्यौहार आयेगा ~'आरती गोस्वामी'✍️
3 months ago