Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

बाँके बिहारी हमारे This post in Under Review

Tanay Tripathi 25 Oct 2026 कविताएँ धार्मिक # बाँके बिहारी #हमारे # 🦚 42 0 Hindi :: हिंदी

🦚 बाँके बिहारी हमारे 🦚

साँवरा शरीर, मनमोहक छवि,
बच्चे से बूढ़े तक दीवाने हैं सभी।
मुस्कान में जैसे चाँदनी की चमक,
देखें तो ठहर जाए हर किसी की नज़र।

बाँसुरी की धुन पर गोपियाँ हैं नाचतीं,
वृंदावन की गलियों में पायलें हैं बजतीं।
राधा के संग जब श्याम चले वन-वन,
प्रेम में झूम उठता है सारा वृंदावन।

गायों को रखते हैं दिल के करीब,
भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।
मथुरा की गलियों में रास रचाते,
विष्णु के आठवें अवतार कहलाते हैं।

माखन चोरी और बाल लीलाएँ,
गोपियों को खूब चिढ़ाएँ।
नटखट नंदलाल की प्यारी अदाएँ,
देख माँ यशोदा भी मुस्काएँ।

अलौकिक, अतुलनीय, सबसे निराले,
मोहित करें जो जन-जन को मतवाले।
सोलह कलाओं से सुसज्जित हैं,
भगवान श्रीकृष्ण सबसे निराले हैं।

मोर मुकुट सिर पर, मुख पर मुस्कान,
राधे संग विराजें, बढ़ाएँ वृंदावन की शान।
जन्म लेते ही अधर्म का अंत किया,
समय आने पर अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया।

बाल रूप में लगते प्यारे,
देवकी मैया के हैं दुलारे।
दीन-दुखियों के हैं वे सहारे,
ऐसे हैं बाँके बिहारी हमारे।

होगी रात खुशहाल,
झूम उठेगा हर परिवार।
जन्माष्टमी के पावन पर्व पर,
जय श्री कृष्ण से गूँजेगा सारा संसार।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: