Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

दिल अपना हिन्दुस्तानी है..!

MAHESH 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य हिन्दुस्तानी परिचय 8531 0 Hindi :: हिंदी

स्वरचित रचना- दिल अपना हिंदुस्तानी है।                                                                              
संदर्भ--- हिन्दुस्तानी परिचय

अब तुमको हम क्या बतलायें, 
हम कितने सच्चे-झूठे हैं।                         पर एक बात तो तय अपनी,                                                                                   
हम अपनी धुन के पक्के हैं।                   खुली दोस्ती, खुली दुश्मनी, 
अपना स्वभाव हम कहते है।                   बाकी दुनिया क्या कहती है, 
उससे मतलब न रखते हैं।                         आते का हम सम्मान करें, 
जाते का मान हम रखते हैं।                          हम दिल लेते हैं तो बदले में,
अर्पण जान भी करते हैं।                       बेवजह किसी को छेडें ना,
जो छेड़े उसको छोड़ें ना,                             ये बात सभी ने मानी है, 
ये अपनी रीति पुरानी है। ।                               क्यों भूल गए दुनिया वालों, 
दिल अपना हिन्दुस्तानी है।                                                           फिर भी कोई संशय में है, 
तो एक बार मिलकर देखे।                         नजरों से नजर भरकर देखे, 
चाहे बाहों में भर देखे,                                  या दिल में मेरे उतर देखे,
या मेरे संग करके घर देखे                                                                फिर भी न मन माने तो,
मेरे संग कुछ करके देखे।                                 सच उसको पता चल जाएगा, 
हममें कितना दूध और‌ पानी है।                       क्यों भूल गए दुनिया वालों, 
दिल अपना हिंदुस्तानी है। 
                           ~✍️ महेश

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: