Abhishek kumar 19 Aug 2026 कविताएँ प्यार-महोब्बत दिल को छू जानेवाली कविताओ का संग्रह 1896 0 Hindi :: हिंदी
पलको मे कैद रखना अपनी इन निगाहो को गर रिहा हो जाए तो कत्लेआम कर देगी। हमे तो मार डालेंगी ये पर ये निगाहें बेशर्म,हमारे कत्ल के लिए तुम्हे बदनाम कर देगी। इन जुल्फो को सवारने की तकल्लुफ ना करना संवर जाए तो कयामत ढाती है। क्या जां लेने का इरादा है हमारा अपनी कमर से पुछो ,यह क्यू इतनी बलखाती है। होठो से छलकता ये जाम जो है। तुम्हारे पलको के नीचे ढलती शाम जो है। हुस्नवालो ने भी शायद तुमसे उधार मांगे होंगे सौ हुस्न तुम्हारे नाम जो है। घाघरे को उठाके,जो तू छमछमाती पायल है। थोड़ा रहम तो कर,ये दिल तो पहले से घायल है। हूरो ने भी हुस्न के कहर ढाहे थे हमपे पर हम क्या करे,हम तो तेरे कायल है। लोग पूछते है कैसी है तेरी हीर उन्हे क्या बताऊ की तू , क्या जहर है! एक रहम कर कि मेरे सामने आइना ना देख एक हुस्न बर्दाश्त करना मुश्किल है दो हुस्न,तो या खुदा, कहर है।