Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

*| दौर पुराना ||( बचपन की अमूल्य स्मृतियां)

Nitin kumar meena mohacha 02 Sep 2026 कविताएँ अन्य nostalgic journey hindi #sahitya #old era 569 0 Hindi :: हिंदी

उस वक्त न टेलीविजन, न फोन हुआ करते थे|
बचपन वो कुछ खास रहा होगा
तुम खुद अंदाज लगा लो इस बात का,
क्या क्या खास रहा होगा|
चढ़ जाया करते थे बच्चे भी उन पेड़ो पर भी
जिसकी डाली तुम छू न पाते हो|
अब सोचो तुम जरा उनमें क्या साहस रहा होगा
बचपन वो खास रहा होगा
न चाहत,न शौक बुरे, कुछ तो डर रहा होगा
खेल निराले, पास खिलौने न कोई फोन रहा होगा
उन दादी नानी कि कहानियों में, कुछ तो खास रहा होगा
यू हि नहीं सुना करते थे, कुछ तो चाव रहा होगा
सुनते सुनते उन रहस्यमई कहानियों को बच्चे मानो कही खो जाया करते थे
सुनते सुनते ही न जाने कब सो जाया करते थे
वो एक दौर पुराना था
ये तुम समझ न पाओगे, पर हमने जाना था
उस वक्त खेल भी निराले थे, तो खिलोने भी प्यारे थे
अब ये जो तुम चलाते हो, वो नहीं चलाते थे
भँवरो से खेला करते थे, धागों में उनको पिरोते थे
सुनकर भंवरे के पंखों की आहट, मन हर्षित हो जाता था
बचपन तो था खास तब, वो दौर भी पुराना था
कभी कभार जब बाहर कही जाते थे,, उन मीठी रंग बिरंगी गोलियों का लुत्फ उठाया करते थे
जो आने की सोलह आया करती थी
वो बचपन तो बहुत सस्ता था,, अब अनमोल हुआ करता है
वो सब कुछ कर जाते थे, जो आज का बच्चा डरता है
वो खेतों से ईख चुना करते थे
जामुन से जेबों को भरते थे।।
वो बचपन भी खास और दौर भी पुराना था
बस यादों में नजर आया करता है
मेडो पर नहाया करते थे,
खेतों पर जाया करते थे
वो एक दौर पुराना था
हमको ना गवाना था
अब उस दौर में लौट न पाएंगे
क्योंकि वो एक दौर पुराना था
अब कभी न बापिस आना था
उन पेड़ो पर नाम लिखा करते थे
उनकी छालों पर उकेरा करते थे
वो एक दौर पुराना था
हमको ना गवाना था
आंखे खुली आज सुबह, तो देखा वो एक स्वपन प्यारा था
जो बचपन हमने गुजारा था, वो एक दौर पुराना था
ये जो बया तुमसे किया वो एक दौर पुराना था
जो हमने खूब गुजारा था
अब बस यादों का सहारा है, जिनको हमने संभाला था
वो बचपन भी बड़ा खास था ,और वो एक दौर पुराना था

|| बचपन की अमूल्य स्मृतियों से ||

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: