Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

दया सभी पर करना सीखो

Rambriksh Bahadurpuri 16 Sep 2026 कविताएँ समाजिक # रामवृक्ष बहादुरपुरी #कवि रामवृक्ष बहादुरपुरी #कवि रामवृक्ष बहादुरपुरी अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश #रामवृक्ष बहादुर पुरी की कविताएं#दया सभी पर करना सीखो कविता #अम्बेडकरनगर पोइट्री 538 0 Hindi :: हिंदी

दया सभी पर करना सीखो 


दया सभी पर करना सीखो
दर्द सभी का हरना सीखो
दुःख देने से दुःख मिलता है 
भला सभी का करना सीखो,

घबड़ाया सा हर कोई है 
भरमाया सा हर कोई है 
दीपक बन कर हर कोई है 
प्यार सभी से करना सीखो
दया सभी पर करना सीखो
दर्द सभी का हरना सीखो,

कंकड़ सदा उठाता है जो 
मोती कभी न पाता है वो
दुःख का मिटे अंधेरा सबका
दीपक सा नित जलना सीखो
दया सभी पर करना सीखो
दर्द सभी का हरना सीखो,

शीश झुकाकर जो चलता है 
हासिल सब कुछ वह करता है 
मोल नहीं है कोई प्रेम का 
झुककर सबसे मिलना सीखो
दया सभी पर करना सीखो
दर्द सभी का हरना सीखो

सुख का सागर है यह जीवन 
प्रेम अगर बसता है तन मन
सूरज चांद सितारे अम्बर
धरती जैसे बनना सीखो
दया सभी पर करना सीखो
दर्द सभी का हरना सीखो
दुःख देने से दुःख मिलता है 
भला सभी का करना सीखो। 

रामवृक्ष बहादुरपुरी 
अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: