Rambriksh Bahadurpuri 22 Sep 2026 कविताएँ समाजिक # एक सवाल - बांझ स्त्री पर कविता # एक सवाल रामवृक्ष बहादुरपुरी की कविता # स्त्री के बांझपन पर कविता # रामवृक्ष बहादुरपुरी की कविता 251 0 Hindi :: हिंदी
एक सवाल “ बांझ “ किसने बनाया यह शब्द, “भगवान” या भगवान के नाम पर “ इंसान ” किसने ? निश्चित किया - “ कोख “ से एक स्त्री की पहचान, नहीं उठी अंगुलियां “ पुरुषों “ पर, नहीं उठा सवाल “ मर्दानगी “ पर, क्यों? प्रार्थनाओं/ यातनाओं में केवल मांगें गये “ पुत्र” “ पुत्री ” क्यों नहीं ? इस सामाजिक सोंच को क्यों? जोड़ा गया “‘ ईश्वर ” से कौन किया “ शिव “ “ शक्ति “ में भेद? क्यों किया “ अर्धनारीश्वर “ स्वरूप के अस्तित्व को अलग ? बना रहने दो “ एकरूपता “ का समन्वय मत बिगाड़ो प्रकृति का विधान। रामवृक्ष बहादुरपुरी अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश
I am Rambriksh Bahadurpuri,from Ambedkar Nagar UP I am a teacher I like to write poem and I wrote ma...