KASHISH 13 Aug 2026 कविताएँ प्यार-महोब्बत #HindiPoetry #HindiPoem #HindiKavita #HindiQuotes #PoetryLovers #Shayari #ReincarnationLove #PavitraPrem #AdhuriMohabbat #HeartbrokenShayari #EmotionalPoetry #DeepLoveQuotes #PyarKiKavita #ReelsIndia #HindiReels #PoetryReels #FYP #ExplorePage #ViralPoetry 1777 0 Hindi :: हिंदी
फिर मिलूंगी तुमसे, इस जन्म की सारी पीड़ा को गंगा में बहाकर, हृदय को धीर की अग्नि में जलाकर, मैं फिर मिलूंगी तुमसे, अगले जन्म आकर। तुमसे किया प्रेम मुझसे छूट नहीं रहा, आऊंगी अंतिम बार, खुद को तुमसे विदा दिलाने, खुद को फिर एक बार बच्ची बनाने। और शायद अगले जन्म, तुम इतनी कोमलता से मुझे सींच पाना, मेरी मांग में सिंदूर लगाकर, मुझे अपनी सुहागन बनाना। अगली बार जब आऊंगी, तुम्हारे माथे को सच में चूम पाऊंगी, तुम्हारी हथेली थाम लूंगी, और तुम्हारी मुझे न स्वीकार पाने की विडंबना समझ पाऊंगी। अगली बार मैं सिर्फ़ मेरे लिए नहीं, तुम्हारे लिए भी आऊंगी। एक अंतिम जन्म तुम्हारे नाम का पाऊंगी। मैं तुमसे फिर मिलने आऊंगी