संदीप कुमार सिंह 02 Nov 2025 कविताएँ समाजिक # हर युग में होता रहा#मिलता सबको कर्म#सफल सत्य का रंग # प्रभु का अवतार#धरा किये गुलजार#अपना अपना #अच्छे पापी लोग 10164 0 Hindi :: हिंदी
हर युग में होता रहा, अच्छे पापी लोग l मिलता सबको कर्म फल, अपना अपना भोग ll हरदम सत्य असत्य में, जारी रहती जंग l हर युग में होता रहा, सफल सत्य का रंग ll हर युग में होता रहा, प्रभु का अवतार l कर के नाश अधर्म का, धरा किये गुलजार ll कर के सतत प्रयास से, पाते मनुज मुकाम l हर युग में होता रहा,अच्छे जन का नाम ll हर युग में होता रहा, पाप पुण्य का कर्म l त्रेता युग में राम ने, बहुत किये थे धर्म ll (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह*Author*
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....