Brahamin sudhanshu "SUDH" 28 Mar 2024 कविताएँ प्यार-महोब्बत #love #pyaar #mohabbat #loveshayari #lovelife #sadshayari #broken #heartbroken 39404 0 Hindi :: हिंदी
एक दिन जब तू लौट आयेगी और मेरा जर्रा जर्रा बिखरा पाएगी, क्या टूटेगी तू भी मुझे देख कर या मुझे जोड़ लेगी, फिर लौट जायेगी उसी तरह मुझे छोड़ कर या मुझे पूरा करने के लिए ठहर जाएगी, और अगर मुझमें मैं ही न मिला तब, तब भी क्या मुझको वैसे ही अपनाएगी, तू ही बता क्या तू मुझको मुझमें ढूंढ पाएगी, बड़ा बेवकूफ हुं मुझे दुनियादारी नही आती, मुसीबतें आती है मुझसे लिपट जाती हैं वापस नहीं जाती, तो मुझे तेरा ख्याल आता है, किस तरह तू मीलों दूर बैठ कर , अपने लफ्जो से मेरे मन की गांठ खोल दिया करती थीं, मैं जो तुझसे भी छुपाए रहता था वो, मेरे मन की बात बोल दिया करती थी, अब मुझसे मिलने के लिए ये सब करना पड़ेगा तुझे, अब कह दे कि इतनी मशक्कत कर पाएगी क्या, मैं जो बिखर गया हुं तुम्हारे जाने पर, मेरा कतरा कतरा बटोर के मुझे जोड़ पाएगी क्या।