Pankaj Kumar 30 Mar 2026 कविताएँ अन्य sad poetry, emotional poetry, jeena chahta tha, life experiance 11800 1 5 Hindi :: हिंदी
• जो मर गया अंदर मेरे • वो जीना चाहता था • जो दिखा ना सका और तुम्हारी नज़र भी ना गई • उन सारे ज़ख्मों को खुद से वो सीना चाहता था • बहुत चाहा उसने पर आवाज़ ना निकली • सच में… वो तुमसे सब कहना चाहता था • हाँ पता है कि तुम नहीं आओगे • हर बार की तरह जब ज़रूरत होगी उसको • पर शायद तुम आओगे, जब वो शांत हो जाएगा • जो उसकी मजबूरी है, वो उसका किरदार बन जाएगा • तब तुम पूछोगे उससे बारे में उसके • पर क्या वो अपने किरदार से बाहर आ पाएगा..? • बस सोचेगा • कहाँ थे तुम • जब एक हारा हुआ इंसान बस तेरा कंधा चाहता था • हाँ, सही समझा तुमने • जो मर गया अंदर मेरे • वो भी जीना चाहता था…
3 months ago