Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कहूं क्या कहूं-मैं तुम्हें ना कहूं तो किसे हां कहूं

Sudha Chaudhary 04 Aug 2023 कविताएँ दुःखद 34689 2 5 Hindi :: हिंदी

मैं तुम्हें ना कहूं तो किसे हां कहूं।
शब्द से भावना निखरते ही नहीं
अपनी बातों से  तुमसे कहूं क्या कहूं।


जब पवन से कहूं ये ना बोले कहीं
गंध मादक बनी मेरे जी के लिए
सारी दुनिया कहे तो कहूं क्या कहूं।

जो गगन से कहूं ये ना बोले कहीं
भर के आंखें मुझे देखने ही लगे
धरती आतुर उसे देखने के लिए
अपनी चाहत को कैसे कहूं क्या कहूं।

जो दिन से कहूं ये ना बोले कहीं
संध्या बिना वह  ही तड़पता मिला
मैं छुपी ही रही लाज अपना लिए
इतनी पीड़ा हुई अब कहूं क्या कहूं।

जो निशा से कहूं वो कुछ ना कहीं 
उसको दिन के उजाले की चाहत रही
उसकी बातों को सुनकर कहूं क्या कहूं
वेदना उसकी मुझसे बड़ी है कहीं।

मैं तुम्हें न कहूं तो किसे हां कहूं
शब्द से भावना निखरते ही नहीं।

सुधा चौधरी
बस्ती

Comments & Reviews

Sudha Chaudhary
Sudha Chaudhary धन्यवाद

2 years ago

LikeReply

संदीप कुमार सिंह
संदीप कुमार सिंह बहुत खूब

2 years ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: