Tanay Tripathi 25 Oct 2026 कविताएँ धार्मिक #काशी #महिमा # भोलेबाबा 43 0 Hindi :: हिंदी
काशी की महिमा काशी भोलेनाथ की एक प्यारी नगरी है, रमा हुआ है यह “नमः शिवाय” की धुन से। शिवजी विराजमान गंगा के किनारे है गुजरती है पवित्रता काशी की हर एक गली से। मुक्ति पाने को भक्त यहाँ आते हैं, काशी के रोम-रोम में महादेव समाते हैं। बारह ज्योतिर्लिंगों में एक काशी विश्वनाथ हैं, अद्भुत काशी की महिमा प्रसिद्ध हैं खुश हैं काशी के निवासी अपने जीवन से, क्योंकि मिलता है आशीर्वाद गौरी-शंकर से। सात जन्मों के पाप यहाँ धुल जाएँ, काशी विश्वनाथ के दर्शन जो पा जाएँ। भूल जाते हैं चमक संसार की सब, समझ जाते हैं महिमा काशी नगरी की जब। काशी शिवजी के त्रिशूल पर समाई है, भोले शंकर ही संसार के सर्वेश्वर हैं। मंदिर के भीतर बैठे शिव अविनाशी हैं, मंदिर के बाहर सभी देवता दर्शनाभिलाषी हैं। सभी घाटों की यहाँ महिमा निराली है, विराजमान उनमें भोले त्रिपुरारी हैं। बहती है पावन गंगा माँ जहाँ, गूँजे हर ओर “हर-हर महादेव” वहाँ। अद्भुत है काशी की नगरी यह विराजमान हैं बाबा विश्वनाथ जहाँ।