Disha Shah 06 Jun 2025 कविताएँ समाजिक #SuccessThroughEffort #NeverGiveUp #KeepTrying #PersistencePays #HardWorkPaysOff #MotivationDaily #EffortEqualsSuccess #StayDetermined #OvercomeObstacles #SuccessMindset #BelieveAndAchieve #InspirationQuotes #GoalSetting 17787 0 Hindi :: हिंदी
कुछ किए बिना सफलता कहाँ मिलती, हर सुबह नई उम्मीद ही तो खिलती। जो बैठते हैं हाथ पर हाथ रखकर, वक़्त उनसे छीन लेता हर मंज़िल की झलक। कोशिश करते हैं जो, रुकते नहीं, वो आज नहीं तो कल, झुकते नहीं। हर ठोकर से सीखते, फिर संभलते हैं, चलते रहते हैं, जब तक मंज़िल मिलते हैं। जो कोशिश करते हैं, वो आगे बढ़ते हैं, अंधेरों से लड़ते, खुद उजाले गढ़ते हैं। हार नहीं मानते, फिर से खड़े होते हैं, हर मुश्किल से टकराकर, आगे बढ़ते हैं। जो कोशिश करते हैं, उनका बंध ताला भी खुलता है, नसीब भी झुकता है, जब हौसला उबलता है। एक चिंगारी ही काफी है, आग बनाने को, एक कोशिश ही काफी है, किस्मत जगाने को। तो मत रुकना, मत थकना, बस चलते जाना, हर दिन एक नई कोशिश में खुद को आज़माना। सफलता पास होगी, बस थोड़ा सब्र रखना, हर कोशिश में खुद को मजबूत रखना।