Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कृत्रिम चेतना बनाम मानवीय संवेदना This post in Under Review

Tanay Tripathi 25 Oct 2026 कविताएँ समाजिक # मानव #संवेदना 17 0 Hindi :: हिंदी

कृत्रिम चेतना बनाम मानवीय संवेदना

कृत्रिम चेतना ने बुद्धि को विस्तार दिया,
पल भर में हर प्रश्न का उत्तर तैयार किया।
हर चीज़ को सजाया, ज्ञान का भंडार बनाया,
तकनीक ने मानव को नया संसार दिखाया।

पर क्या मशीन देखेगी आँखों का पानी?
क्या पढ़ पाएगी इस चुप्पी की कहानी?
क्या इस आंतरिक दर्द को महसूस कर पाएगी,
या अपनों के तरह प्यार लुटा प्यार पाएगी 
कृत्रिम बुद्धि गणना कर सकती है,
पर दिल की बात कहा समझ सकती है 
वह बता सकती है मौसम का हाल,
पर क्या बता पाएगी दिल का हाल 

मानव की संवेदना ही उसकी पहचान है,
विकसित भारत की नीव है मानव 
भारत का स्वर्णिम गौरव है मानव 
हौसलों से होगा रोशन इनके हर मुकाम 
देश की प्रगति का सबसे बड़ा प्रमाण है युवा 

तकनीक हो चाहे कितनी महान,
मानवता के बिना सब कुछ है वीरान।
मशीनें देंगी गति, ज्ञान और उड़ान,
पर संवेदना ही रखेगी हर चीज़ को महान 

कृत्रिम चेतना बने मानव की सहायक,
न बने कभी उसकी संवेदना की नाशक।
बुद्धि और भावना जब साथ चलेंगी,
तभी प्रगति की राहें सुंदर बनेंगी।

क्योंकि भविष्य केवल मशीनों का नहीं,
लोगों के धड़कते दिलों का भी स्थान है।
ज्ञान से जग जीता जा सकता है,
पर प्रेम से ही जीता इंसान है।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: