Disha Shah 03 Jun 2025 कविताएँ समाजिक #ignore what people say #focus on yourself not others #stop caring what others think #self confidence motivation #live life on your own terms don’t listen to negative people people will always talk do #what makes you happy 19240 0 Hindi :: हिंदी
कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना, तुम चाहे उड़ो आसमान में, या बैठो चुपचाप इस ज़मीन पर रहना। जो करोगे तुम अपने मन से, कहेंगे—"ये क्या किया?" जो छोड़ दोगे डर से, कहेंगे—"क्यों हार मान लिया?" लोगों को खुद के जीवन से ज्यादा, औरों की फिक्र होती है, हर बात में टांग अड़ाना, जैसे उनकी जिम्मेदारी होती है। तुम चलो अपनी राहों पर, हर बात को दिल पे मत लेना, जो कहें पीछे खींचने वाले, उनके कहने में मत बहना। खुद के ऊपर फोकस करो, सपनों को उड़ान दो, दुनिया क्या कहती है छोड़ो, तुम अपनी पहचान दो। जो होगा, अच्छा ही होगा, यक़ीन बस इतना रखना, लोगों की बातों से नहीं, अपने हौसलों से रिश्ता रखना।