Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

बचपन

Himanshu chandra pandey 30 Sep 2025 कविताएँ अन्य #bachpan 19096 1 5 Hindi :: हिंदी

मानव जीवन का आधार है बचपन
खट्टी-मीठी  यादों का सावन है बचपन
दुनिया ज़माने की चिंता को परे रख
बेफिक्री से जीवन जीने का नाम है बचपन

मानव मन का मीत है बचपन
उम्र ढ़लने पर याद आता बचपन
पुरानी संजोई यादों के सहारे
जीवन को दर्शाता बचपन

छल-कपट द्वेष भावना से दूर है बचपन
जीवन जीने का सही सलीका है बचपन
निर्मल मन का भाव है बचपन
माता-पिता का लाड प्यार है बचपन

ईश्वर का बाल रूप है बचपन
गिरकर सवरने का काल है बचपन
दादी-नानी की कहानियो का ज्ञान है बचपन
गुड्डे गुड़ियों की कहानी सा बचपन

सोचो यदि इस बात की कल्पना की जाए
समस्त मनुष्यों के मन बचपन जैसे निर्मल हो जाए
तो सोचो हमारे देश की क्या ठाठ होगी
छुआछूत, जुर्म, धार्मिक उन्माद और भ्रष्टाचार कोसों दूर की बात होगी

समाज निर्माण मे है बचपन का अहम योगदान
क्योंकि इसमे शामिल है संस्कार, ज्ञान और सम्मान
यही है इस रचना का सार
मेरा बचपन मेरे वर्तमान जीवन का आधार

Comments & Reviews

Himanshu chandra pandey
Himanshu chandra pandey This is my first own write poem

8 months ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: