VINAY KUMAR PATEL 02 Oct 2026 कविताएँ धार्मिक खोजें मृत्यु का राज 329 0 Hindi :: हिंदी
मृत्यु होता है क्या मृत्यु का राज खोलती है प्रकृति इसे आज ! परिभाषा है चेतना की खास जुड़ी है प्रभु प्राप्ति की आस! होता है जब शरीर का अंत करते है पहले साधु का संग! करें कैसे मिलन अनंत चेतना से छुपी होती है जो अनंत विश्व से! ध्यान है इसका सरल उपाय छोड़ते हैं उसे जो मन को भाए! होता है खास प्रभु का आभास नहीं है जो अनंत सृष्टि में खास! कैसे पहचाने प्रभु को आप होता है जो हृदय में खास! करता हूं उजागर रहस्य खास होते हैं प्रभु आपके आस-पास! होती है शक्ति प्रकृति की प्रकृति में करते हैं इसकी रचना विज्ञान में! लाते हैं कैसे प्रभु को अपने समीप होते हैं जो जीवन में मननशील! होते है प्रभु आपके भाव विशेष बनाते हैं जो आपका जीवन विशेष! होती है प्रभु की सच्ची आराधना बनाते हैं सबकी एक धारणा! विनय पटेल "कठिन"