Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मेरा भारत। (सोने की चिड़िया)

Abhinav chaturvedi 30 Mar 2023 कविताएँ देश-प्रेम Abhinav chaturvedi 15373 0 Hindi :: हिंदी

अब भी मौका है देश को नया आश दिलाने का।
अब भी मौका है भारत को तरक्की के राह पर दौड़ाने का।

नक्सलवाद, घुसपैठियों की देश मे रोज़ कहानी होती है,
चुपके-चुपके भारत माता क्रोधित होती रहती हैं।
केंद्र सरकार दे इजाज़त देश के सैनिकों को,
ताकि देश के सैनिक मार गिराएं इन जैसे दरिंदों को।
और पूर्ण-रूप से श्रद्धांजलि मिल जाए हमारे देश के सैनिकों को।

आतंकी, घुसपैठिये मारे जाते हैं।
देश मे "सीज फायर" जैसे कई उल्लंघन करते रोज़-रोज़ पाए जाते हैं।
होता क्या है फिर-
उनको मुह तोड़ जवाब मिलता है,
उनको भारत से टकराने के अंजाम पता चलता है।

मारे गए आतंकियों के लिये देश मे हंगामा होता है,।
हिन्दू-मुसलमान वाला फिर बहाना चलता है।

होगी आवश्यकता नही नारेबाज़ी-पत्थरबाज़ी की,
होती आवश्यक्ता नही धारा 144 की,
अगर उसमे न पड़ती ज़रूरत शामिल एके.47 की।

कोई धर्म नही सिखाता है, हमको एके.47 अपनाने को,
कोई ग्रँथ नही बताता है दंगों में आग लगाने को।

अमन शांति का प्रतीक भारत, भाई-चारे का मतलब समझता है।
"परशुराम" के दर्शन को,भक्ति में कर आज्ञाओं का पालन करता है।
"अल्लाह" के दुआओं को अपना धर्म-ईमान मानता है।
"जीसस" से की गई प्रार्थना को अपना वरदान मानता है।
"वाहेगुरू" से की गई प्रार्थना को अपने जीवन मे उतारता है।

ये है देश भारत ,इसको धर्मों के आधार पर मत तोड़ो,
एकजुट रहने दो, इसको अपनो-अपनो में मत तोड़ो ।

मेरा भारत महान है, कोई गैर का हिंदुस्तान नही।
मेरा देश बस मेरा है, किसी राजा का गुलाम नही।
मेरा भारत रंग-बिरंगी, सतरंगी इंद्रधनुष वाला है,
मेरा भारत लाल-बहादुर जैसे कई नेताओं को प्राणों से प्यारा है।

इन रंगों को मिलाकर कर कई साल लग गए थे संविधान लागू कराने में।
बहुत साल लग गए थे भारत को संविधान को लाने में।

यातायात नियमों को पालन करते रहना है।
काले धन और काले धंधे वालों से बचकर रहना है।
कानूनी तौर पर कार्य करें,की भारत देश एक तरक्की देश का मिशाल बन जाये।
सोने की चिड़िया कहलाता था, फिर से सोने की चिड़िया कहलाये।


Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: