Laxmi Kumari 01 Sep 2026 कविताएँ बाल-साहित्य मेरे प्यारे भैया 152 0 Hindi :: हिंदी
जीवन के हर मोड़ पर, हो भैया साथ तेरा। दिया वचन है आपने ऐसा, कि करेंगे, मेरी रक्षा हमेशा मैं ठहरी आपकी छोटी बहना, बांधा करती राखी हमेशा। करमा का त्यौहार हूं करती, आपकी खुशी की मिन्नत मांगती।। हमारा बंधन अटूट हो, खुशियों से संवारा हो। प्यार से भरा-भरा हो, बुराई का न फव्वारा हो। बंधन हो ये जन्म - जन्म का रहूं,बनूं में तेरी बहना। ओ मेरे प्यारे भैया, कभी मुझे न छोड़ के जाना ।।