Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

समय

Rambriksh Bahadurpuri 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक #Rambriksh Bahadurpuri #Rambriksh Bahadurpuri kavita #Ramvriksh Bahadurpuri Ambedkar Nagar #Rambriksh Bahadurpuri Bahadurpuri Kavita #shera waili mata 12372 1 5 Hindi :: हिंदी

समय       

                     मूल्यवान है समय की कीमत 
                     इसको    व्यर्थ   गवाओं   ना 
          
       समय  समय पर डोले धरती
       समय  पर  सूरज  चांद  उगे
       समय  समय  पर चले हवाएं 
       समय  पर   सुंदर  नाद  लगे,

                     कर सदुपयोग कर्म कर अपना
                     पीछे      पैर     हटाओ    ना। 

      पेड़   समय  पर  फल  देता  है 
      समय   समय  पर  बौरे   आम
      समय -समय  पर  घोर  अधेरा 
      समय -समय  पर  प्रातः  शाम,

                    चलो समय के साथ हमेशा
                    विघ्नों   से   घबड़ाओ  ना। 

जन्म समय  पर मरण समय पर
उम्र   समय    संग    बढ़ता   है
आना   जाना  सब  कुछ  तय है
समय  ही  सब  कुछ  करता  है,

                   छोड़ समय का साथ कभी भी
                   और   कहीं   मुड़  जाओ  ना। 

कभी   नही   वह  हार  हारता 
समय  - साथ   जो  चलता  है 
अपना  दो  पल का जीवन वह 
समय   संग    तब    गढ़ता  है,

                  समय समय की बात निराली
                  मन  को  तुम  समझाओ ना। 


रचनाकार -रामबृक्ष बहादुरपुरी अम्बेडकरनगर यू पी 





Comments & Reviews

Sahity Live
Sahity Live 😊👍

1 year ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: