Atul kumar Gupta 30 Mar 2023 कविताएँ देश-प्रेम Atul Gupta kvita 70029 0 Hindi :: हिंदी
नमन है माँ भारती के चरणों में,
शीश अपना हम चढ़ाने आये है,
वंदन है इस पावन धरती भारत भूमि की
वीरो का मान बढ़ाने आये है,
देख रहा है आज विश्व सारा
भारत के पराक्रम को,
लहरा गया तिरंगा विश्व गगन पर
तिरंगा देश के शान का
लौट आया अभिनन्दन देश
के मान का
हो रहा है गर्व आज भारत वर्ष के
वीरो पर
कर रहा है परीक्षण आज दुश्मनो
की छाती पर
नमन है माँ भारती के चरणों पर......।